फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sundernagar Assembly Seat: सुंदरनगर में 10 साल बाद फिर त्रिकोणीय मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस के लिए चुनौती

Mon, 28 Nov 2022 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

भाजपा और कांग्रेस को आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वे पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे हैं।
विज्ञापन
राकेश जम्वाल, सोहन लाल ठाकुर, अभिषेक ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार वर्ष 2012 की भांति त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। यहां से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भाजपा के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी राकेश जम्वाल, कांग्रेस प्रत्याशी और दो बार विधायक रहे सोहन लाल ठाकुर को सीधे तौर पर आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। वह 9 बार चुनाव मैदान में उतर कर 6 बार जीत हासिल करने वाले पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे हैं। 

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद यह दूसरा अवसर है जब यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव मैदान में जुटे नौ प्रत्याशियों में भाजपा से राकेश जम्वाल, कांग्रेस से सोहन लाल ठाकुर, आप से पूजा ठाकुर, बसपा से नारायण सिंह, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से रणविजय सिंह, सैनिक समाज पार्टी से ठाकुर सिंह और आजाद उम्मीदवारों में अभिषेक ठाकुर, टेकचंद, हेतराम शामिल हैं। यहां पर कुल वोटर 83,013 हैं। इनमें पुरुष 41,603 और 41,409 महिला मतदाता हैं। 12 नवंबर को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में 75.84  प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें