फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर: काली कार में फ्रंट सीट पर बैठकर तीन किमी तक लोगों के बीच से गए पीएम, हुई पुष्पवर्षा

Sat, 05 Nov 2022 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन किलोमीटर तक लोगों के बीच से होते हुए रैली स्थल जवाहर पार्क पहुंचे। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ रही। काफिला गुजरता देख लोग पीएम मोदी का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। 
विज्ञापन
सुंदरनगर में हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काली कार में फ्रंट सीट पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब तीन किलोमीटर तक लोगों के बीच से होते हुए रैली स्थल जवाहर पार्क पहुंचे। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ रही। काफिला गुजरता देख लोग पीएम मोदी का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। पीएम भी मुस्कुराते चेहरे के साथ लोगों की ओर हाथ हिलाते रहे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी का हेलिकाप्टर 12:58 बजे बीएसएल कॉलोनी स्थित पंजाब स्कूल के खेल मैदान में पहुंचा। हेलीपैड से जीरो चौक, नरेश चौक, बस स्टैंड और भोजपुर स्थित रैली स्थल जवाहर पार्क तक पीएम मोदी का रोड शो आयोजित किया गया। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री की कार और उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। करीब 1:18 बजे वह जवाहर पार्क पहुंचे। 

रोड शो की नहीं थी भनक
अचानक प्रधानमंत्री के रोड शो के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर खड़े हो गए। जब प्रधानमंत्री का काफिला चला तो हर तरह हर हर मोदी, घर घर मोदी, भारत माता की जय के नारे लगे। प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर पहुंचते ही वहां उन्हें सुनने के लिए पहुंचे लोगों ने प्रधानमंत्री के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें