ज्योतिष के अनुसार जब आसमान में बढ़ता हुआ चंद्रमा दिखने के साथ ही शुक्ल पक्ष शुरू होता है। इस योग को मथुर चांदनी रात की तरह माना गया है। जिसमें चांदनी की किरणें स्पष्ट दिखाई देतीं हैं। इसी के चलते शुभ कार्य करने के लिए शुक्ल पक्ष को बेहतर माना जाता है। पंडित त्रिभुवन नाथ पांड्ये ने बताया कि नामांकन करने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जा रहा है। इस दिन शुक्ल योग कार्तिक कृष्ण पक्ष में आ रहा है।
सुबह से शात तक होंगे शुभ मुहूर्त
शुक्रवार को चार शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला योग सुबह 06:27 से 07:53 पर होगा। दूसरा मुहूर्त 07:53 से 09:19 तक होगा। दिन का तीसरा सबसे शुभ मुहूर्त 12:11 से 01:37 बजे तक होगा। जबकि, चौथा मुहूर्त 04:29 से 05:55 तक रहेगा।