फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nachan Assembly Seat: नाचन में विनोद को हैट्रिक की उम्मीद, कांग्रेस से कड़ी चुनौती

Mon, 28 Nov 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,गोहर (मंडी )

सार

 नाचन से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब देखना यह होगा कि 8 दिसंबर को मौजूदा विधायक विनोद अपनी हैट्रिक बनाने में सफल होते है या किसी अन्य दल का प्रत्याशी बाजी मारता है। 
विज्ञापन
विनोद कुमार व नरेश चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2007 से लेकर अब तक भाजपा प्रत्याशी ही जीतता आया है। 2007 में भाजपा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री दिले राम कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2012 में कांग्रेस के पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा भाजपा के नए चेहरे विनोद कुमार से हार गए थे। 2017 में विधायक विनोद के साथ मुकाबले के लिए कांग्रेस पार्टी ने फिर नए चेहरे लाल सिंह कौशल पर दांव खेला। इस चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी विनोद ने प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजय होकर लाल सिंह कौशल को हराया।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

अब 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर नए चेहरे पर दांव खेला है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच माना जा रहा है।  कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब देखना यह होगा कि 8 दिसंबर को मौजूदा विधायक विनोद अपनी हैट्रिक बनाने में सफल होते है या किसी अन्य दल का प्रत्याशी बाजी मारता है। इस बार इस पर सीट पर भाजपा से विनोद कुमार, कांग्रेस के नरेश चौहान, आप से जबना चौहान, बसपा से नंद लाल और निर्दलीय ज्ञान चंद और शौणू राम चुनावी मैदान में हैं। नाचन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 87,421 हैं। इनमें पुरुष 43,426 और महिला मतदाता 43,995 हैं। इस बार मतदान प्रतिशत 79.31 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें