फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: दिल्ली चुनाव प्रचार से लौटे नेता, अब हिमाचल में करेंगे मतगणना का इंतजार

Fri, 02 Dec 2022 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार शाम को राजधानी शिमला पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दो दिन पहले शिमला आ गई थीं।
विज्ञापन
प्रकाश चौधरी, अनिल गोयल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिहं से की भेंट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में गए हिमाचल के नेता अब लौट आए हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के यह नेता अब हिमाचल में रहकर ही मतगणना के दिन का इंतजार करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार शाम को राजधानी शिमला पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दो दिन पहले शिमला आ गई थीं। कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापसी कर ली है। भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी सरकार बनने के दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन


मतदान के बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री, जाएंगे धर्मशाला
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली से लौटते ही कुछ देर के लिए सचिवालय भी आए। मतदान के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली बार सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आवश्यक फाइलों को निपटाया। शनिवार को मुख्यमंत्री धर्मशाला जाएंगे। रविवार को को धर्मशाला में भाजपा के प्रत्याशियों के साथ बैठक होने जा रही है। इसमें मतदान को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। मतगणना के बाद बनने वाली परिस्थितियों को लेकर भी संगठन आगामी रणनीति बनाएगा।

राजीव शुक्ला करेंगे बूथ एजेंटों से ऑनलाइन बैठक
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला चार दिसंबर को सभी बूथ एजेंटों के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे। शुक्ला इस दौरान मतदान के दिन चुनाव अधिकारियों की ओर से दिए गए फार्म में लिखी जानकारी को मतगणना के दिन ईवीएम खुलने के आंकड़ों से मिलाने के टिप्स देंगे। मतगणना के दौरान हॉल के अंदर और बाहर भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने संबंधी आदेश भी शुक्ला की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


हॉलीलॉज पहुंचे प्रकाश चौधरी, अनिल गोयल
विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आवास हॉलीलॉज शिमला में पहुंचने वाले नेताओं का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को बल्ह से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर मतदान संबंधी फीडबैक दिया। दिल्ली एमसीडी इलेक्शन के ऑब्जर्वर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया पैनेलिस्ट अनिल गोयल ने भी शिमला पहुंचते ही प्रतिभा सिंह से मुलाकात की। गोयल ने बताया कि इस बार एमसीडी के चुनावों में कांग्रेस अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगी। अनिल गोयल ने शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह से भी मुलाकात की। गोयल ने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें