फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पूर्व सांसद कृपाल परमार, चार पूर्व विधायक भाजपा से निष्कासित

Mon, 31 Oct 2022 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पांच बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने निष्कासन पत्र भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
कृपाल परमार - फोटो : https://www.facebook.com/kripal.parmar.71
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकट न मिलने के बाद बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे बागियों पर भाजपा ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को 21 में से पांच बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इनमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, किशोरी लाल, मनोहर धीमान और केएल ठाकुर शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने निष्कासन पत्र भी जारी कर दिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने पहले इन बागी पूर्व विधायकों और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार को मनाने का प्रयास किया था।

जब बागी नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने को चुनावी दंगल में डटे रहे, तब से इन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी। अब आगे भाजपा के कितने और बागियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है, यह आने वाले समय पर पता चलेगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि परमार कांगड़ा के फतेहपुर, मनोहर धीमान इंदौरा, केएल ठाकुर सोलन के नालागढ़, तेजवंत नेगी किन्नौर और किशोरी लाल कुल्लू के आनी से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें