पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश राज्य पूर्व अर्धसैनिक कल्याण और समन्वय संघ ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। संघ ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चुनाव लड़ने की बात कही है। संघ ने 36 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरटू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। अर्ध सैनिक बल से जुड़े लोग लगातार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। पूर्व अर्धसैनिक बलों से कैंटीन की सुविधा तक छीन ली गई है।
बार-बार सरकार को मांग पत्र सौंपने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ने सदन में कहा था कि कर्मचारियों को पेंशन चाहिए तो चुनाव लड़े। सरकार के दिखाए रास्ते पर अब संघ ने यह फैसला लिया है कि अब विधानसभा चुनाव में उतरकर सरकार को जवाब दिया जाएगा। सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि पैरामिलिट्री जवानों की पेंशन बंद कर दी गई है। इसके अलावा कैंटीन में जीएसटी लगा दिया गया। अर्ध सैनिक बोर्ड गठित नहीं किया जा रहा। पिछले 70 वर्षों से पैरामिलिट्री जवान पहचान को तरस रहे हैं।
संघ के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
ऊना से राजकुमार
लाहौल स्पीति से कर्म ठाकुर
बिलासपुर से जोगिंदर सिंह चंदेल
बंजार से नारायण सिंह ठाकुर
कुल्लू से टेक चंद ठाकुर