फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: लगातार तीसरी बार वोटिंग में आगे रहा सिरमौर जिला, अभी और बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

Mon, 14 Nov 2022 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक मतदान करने में सिरमौर जिले ने ही बाजी मारी थी। जिले में इस चुनाव में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सिरमौर जिले ने मतदान में हिमाचल का सिरमौर बनकर नया रिकार्ड दर्ज कर दिया है। शनिवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में प्रदेश में सबसे अधिक 79.92 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा एक से दो फीसदी और भी बढ़ेगा। कारण साफ है। भारतीय सेना में तैनात जवानों के पोस्टल बैलेट पेपर आठ दिसंबर को सुबह सात बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। लिहाजा, आंकड़ा 81 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जिले में 82.03 फीसदी मतदान हुआ था। 2012 के विस चुनाव में भी सिरमौर जिला 79.93 फीसदी मतदान के साथ नंबर एक पर रहा था। इस विस चुनाव में सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 84.21 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर 81.45 प्रतिशत मतदान के साथ नाहन विधानसभा क्षेत्र रहा। श्री रेणुका जी विस में 78.91 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिला में तीसरे नंबर पर दर्ज किया गया। वहीं पच्छाद में 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सबसे कम 76.91 प्रतिशत मतदान पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र दर्ज किया गया।

2017 के चुनाव में भी सिरमौर ने मारी थी बाजी 
2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सबसे अधिक मतदान करने में सिरमौर जिले ने ही बाजी मारी थी। जिले में इस चुनाव में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस दौरान जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशतता 78.25 प्रतिशत, नाहन में 82.81, श्री रेणुका जी में 77.60, पांवटा साहिब में 81.00 व शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 86.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि जिले में कुल 79.92 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। पोस्टल बैलेट से मतदान जारी है। 8 दिसंबर को मतगणना से पहले सुबह 7 बजे तक मिलने वाले पोस्टल बैलेट मान्य होंगे। उपायुक्त ने माना कि प्रदेश में सबसे अधिक मतदान जिले सिरमौर में ही दर्ज हुआ। उन्होंने इसके लिए जिले के मतदाताओं के साथ-साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा सुरक्षा में तैनात जवानों का भी आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें