हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हमीरपुर से नए चेहरे पर दांव खेला है। पार्टी ने हमीरपुर से आशीष शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। आशीष दिल्ली में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद उन्हें हमीरपुर से टिकट दिया गया। इसके साथ ही पार्टी ने अभी तक जारी हुई सूची के अनुसार छह नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है।
विज्ञापन
वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है। 18 अक्तूबर को पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है।