फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: लोकतंत्र के महापर्व के लिए हिमाचल छावनी में तबदील, चप्पे-चप्पे पर सीएपीएफ, पुलिस बल तैनात

Fri, 11 Nov 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में पुलिस विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। 
विज्ञापन
हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में शनिवार को लोकतंत्र का महापर्व है। विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में पुलिस विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्य निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार हिमाचल के साथ लगती पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। शराब और नकदी की सप्लाई को लेकर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। चुनाव को लेकर हिमाचल छावनी में तबदील हो गया है। हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीएपीएफ और हिमाचल पुलिस और होमगार्ड के जवानों पर है। 

विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा चुनाव के चलते 11,847 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनके अलावा 8,381 होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी में रहेंगे। इसमें 4,500, हिमाचल 2,500 उत्तराखंड और 1,381 उत्तर प्रदेश के होमगार्ड जवान शामिल है। साढ़े छह हजार के करीब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में तैनाती की गई है। इनके हवाले हिमाचल के 27 शराब कारखानों की सुरक्षा का जिम्मा भी रहेगा। हिमाचल के 108 बैरियर पर नाके लगाए गए हैं। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

जिला सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और ऊना में अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र बल तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पल-पल की जानकारी ली जा रही है। सीआईडी, खुफिया तंत्र शहरों में हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में वीरवार शाम पांच बजे से ही शराब ठेके बंद कर दिए हैं। बाहरी राज्यों से आने वाली नकदी, शराब और नशीले पदार्थों को पकड़ने के लिए भी सीएपीएफ  जवानों की मदद ली जा रही है। राज्य में 232 फ्लाइंग स्क्वायड और इतने ही स्टेस्टिक सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


110 चेकपोस्ट पर लगाए सीसीटीवी कैमरे 
हिमाचल की सीमाओं की 110 चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें