फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: अब जीत और हार का आकलन लगाने में जुटे पार्टी नेता, हाईकमान भी ले रहे फीडबैक

Mon, 14 Nov 2022 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों का भी वोट वाइज आकलन किया गया। भाजपा के नेता और प्रत्याशी अपनी सरकार बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी बहुमत का दावा ठोक रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीते शनिवार को हुए मतदान के बाद अब पार्टी नेता और प्रत्याशी जीत-हार का आकलन करने में जुट गए हैं। रविवार को अवकाश के चलते कार्यकर्ताओं से बूथ आधार पर मतदाताओं का फीडबैक लिया। इसका गठजोड़ कर प्रत्याशी जीत और हार का गणित बैठा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के केंद्रीय नेता भी प्रभारियों सह प्रभारियों और नेताओं से फोन पर संपर्क कर विधानसभा सीट वाइज आकलन कर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के गठजोड़ में लगे रहे। 

विज्ञापन


चुनावी थकान के बाद ज्यादातर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों ने अपने घरों में ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया। पार्टी की ओर से जिन कार्यकर्ताओं की एजेंट के तौर पर पोलिंग बूथों पर ड्यूटियां लगाई गई थीं, वे प्रत्याशियों को मतदाताओं की लिस्ट वाइज फीडबैक देते रहे। कहां पोलिंग कम हुई और कहां ज्यादा, इसका गठजोड़ करने में लगे रहे।

भाजपा और कांग्रेस पार्टी के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों का भी वोट वाइज आकलन किया गया। भाजपा के नेता और प्रत्याशी अपनी सरकार बना रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी बहुमत का दावा ठोक रही है। निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत का दावा कर रहे हैं। इन नेताओं का गणित कितना सटीक बैठता है, इसका फैसला 8 दिसंबर को ईवीएम खोलने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें