फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: 7800 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से डाला वोट, मतदान के दो घंटे बाद अंब के 106 वर्षीय बीरू राम का निधन

Thu, 03 Nov 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/अंब (ऊना)/फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

विशेष श्रेणी के मतदाताओं के वर्ग में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और अनिवार्य सेवाओं के 7800 मतदाताओं ने गुरुवार को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया है।
विज्ञापन
06 वर्षीय बीरू राम का निधन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विशेष श्रेणी के मतदाताओं के वर्ग में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग और अनिवार्य सेवाओं के 7800 मतदाताओं ने गुरुवार को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया है। इनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 6445, 1314 दिव्यांग और 41 अनिवार्य सेवाओं के मतदाता शामिल हैं। इसके साथ ही 14वें विधानसभा चुनाव के लिए अब तक डाक मतपत्रों के माध्यम से 12,893 वोट डाले गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि मंडी जिले में 2165 डाक मतपत्रों पर मतदान हुआ, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग तथा आवश्यक सेवा मतदाता शामिल हैं। जिला चंबा में 183 डाक मतपत्र, जिनमें 80 से अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाता ही शामिल हैं। कांगड़ा जिले में 1374, लाहौल और स्पीति में 60, कुल्लू जिले में 490, हमीरपुर में 187, ऊना में 565, बिलासपुर में 796, सोलन में 571, शिमला में 1285 और किन्नौर जिले में 124 लोगों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। 

विज्ञापन


मतदान के दो घंटे बाद 106 वर्षीय बीरू राम का निधन 
 उपमंडल अंब की पंचायत राजपुर जस्वां के सलहाणा गांव के 106 वर्षीय मतदाता बीरू राम की मतदान के लगभग दो घंटे बाद मौत हो गई। उन्होंने वीरवार दोपहर बाद 2:30 बजे विधानसभा चुनाव के लिए मोबाइल बूथ के माध्यम से मतदान किया था और अपराह्न 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बीरू राम का स्वास्थ्य एक दिन पहले तक पूरी तरह ठीक था। वीरवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका निधन हो गया। उनके तीन बेटे, एक बेटी, तीन पोते, दो पोतियां, दो पड़पोते और पांच पड़पोतियों हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। संवाद

106 वर्षीय वनतो देवी ने डाला वोट
 विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की पंचायत जगनोली की 106 वर्षीय वृद्धा वनतो देवी ने घर पर बैलेट पेपर से मतदान किया। निर्वाचन विभाग की टीम ने उनके घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान वनतो देवी ने लोकतंत्र के पर्व में शरीक होने की खुशी जताई। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें