लाभार्थियों को न्यूनतम पांच वर्षों तक अनुबंधित रोजगार की गारंटी भी मिलेगी, जिसे आपसी सहमति से दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। बेस मॉडल (करीब 10 लाख) के लिए लाभार्थी को हर महीने 55 हजार रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। सरकार ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की है। योजना का लाभ केवल हिमाचल के बोनाफाइड युवाओं को ही मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा 23 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदक का बेरोजगार होना और उसके पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता आधार पर दसवीं पास के लिए सात वर्ष और गैर-दसवीं पास के लिए दस वर्ष का ड्राइविंग अनुभव जरूरी होगा। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकेगा।