फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मोतियाबिंद के ऑपरेशन में देश के पहले चिकित्सक बने डॉ. जगतराम

Sun, 13 Sep 2020 12:49 PM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
पीजीआई के निदेशक डॉ. जगतराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिकित्सा विज्ञान में सबसे अधिक कठिन माने जाने वाले बच्चों की आंख के दस हजार से अधिक ऑपरेशन करने वाले पीजीआई के निदेशक डॉ. जगतराम देश में पहले स्थान पर आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एक्सपर्ट स्केप ने मोतियाबिंद की सर्जरी के क्षेत्र में उन्हें विश्व में पांचवें, एशिया में तीसरे और देश में पहले स्थान की रैकिंग दी है।

विज्ञापन


अहमदाबाद के डॉ. अभय देश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। सिरमौर के पबियाना गांव में किसान परिवार में जन्मे डॉ. जगत पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. जगतराम नेत्र रोग विशेषज्ञ से पीजीआई के निदेशक पद तक पहुंचे हैं। वे बच्चों के दस हजार से अधिक आंखों के ऑपरेशन कर चुके हैं। अब तक एक लाख से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं।

डॉ. जगत राम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर एक्सपर्ट स्केप नामक एजेंसी ने यह रैंकिंग की है। रैकिंग उनके लिए भी एक तरह से सरप्राइज रही। उन्हें बच्चो की सर्जरी के लिए ऑस्कर ऑफ पीडियाट्रिक ऑप्थोमेलॉजी अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। वह करीब 41 वर्ष से पीजीआई में सेवाएं दे रहे हैं। नेत्र विभाग के एचओडी से लेकर निदेशक तक के पद के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन


अब तक मोतियाबिंद की एक लाख से अधिक सर्जरी कर चुके हैं। बच्चों के दस हजार से अधिक ऑपरेशन कर उन्हें रोशनी देने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। बच्चों के ऑपरेशन के लिए डॉ. जगत को वर्ष 2013, 2016 और 2018 में अमेरिका में बेस्ट ऑफ बेस्ट अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें