फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से दुर्व्यवहार किया तो सख्ती से निपटेंगे: मरडी

Mon, 13 Apr 2020 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल के डीजीपी सीताराम मरडी ने लोगों को हिदायत दी है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार और विभागों की ओर से जारी किए जा रहे निर्देशों का पालन करें। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी नम्रता से व्यवहार करने की अपील की है। डीजीपी ने कहा कि हाल में पंजाब में पुलिस कर्मियों पर हमले की बात सामने आई है। ऐेसे में हिदायत दी कि अगर हिमाचल में किसी पुलिस कर्मी से दुर्व्यवहार किया गया तो ऐसा करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि पुलिस लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए कह रही है लेकिन लोगों के न मानने की वजह से अब तक 764 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों को होम या संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया है और वह उसकी अवहेलना कर रहे हैं तो मोबाइल ट्रैकिंग और अन्य साधनों की मदद से नजर रखी जा रही है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि अगर किसी को अपने आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, घरेलू हिंसा या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो उसकी शिकायत 112 नंबर पर करें। डीजीपी ने कह कि कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि शराब पीने से वह स्वस्थ रहेंगे तो वह गलत सोच रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ किया है कि शराब पीना स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक साबित हो रहा है। ऐसे में अवैध शराब या देशी शराब का सेवन न करें। 

विज्ञापन

पुलिस का तलाशी अभियान जारी, 70 और तब्लीगी, उनके करीबी आए सामने

वहीं, प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या स्थिर होने के बावजूद हिमाचल पुलिस ने तब्लीगी जमात और उनके करीबी 70 और लोगों को ढूंढ निकाला है। इनमें बिलासपुर जिले में तीन तब्लीगी और ऊना में 67 करीबी शामिल हैं। इन सभी को क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है। ऊना में पुलिस ने जमातियों के संपर्क में आने वाले पांच करीबियों के खिलाफ एक अभियोग भी पंजीकृत कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि तब्लीगियों और उनके प्रथम संपर्क में आए लोगों की तलाश में चल रहे अभियान के तहत अब तक 915 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।

सघन अभियान की वजह से ही बिलासपुर में पिछले चौबीस घंटे में पांच तीन और तब्लीगी ढूंढ निकाले गए हैं। बताया कि सोमवार तक ऊना में जमात से जुड़े कुल 191 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि चंबा में 207, हमीरपुर में 14, कांगड़ा में 80, मंडी में 24, शिमला में 27, सिरमौर में 58, बिलासपुर में 23 और बद्दी में 291 तब्लीगी व उनके करीबी क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं, अभी तक 558 वाहनों को सीज कर 6.5 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें