राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
- फोटो : सोशल मीडिया
बैठक में कृषि उत्पाद संशोधन विधेयक पर भी चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया गया है।
फ्लू जैसे लक्षण वाले सभी व्यक्तियों के नमूने लिए जाएंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जरूरी सामान की आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सिरमौर जिले में तैनात कांस्टेबल अर्जुन के ड्यूटी के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की है। उन्होंने डीजीपी सीताराम मरडी को पत्र लिखकर कांस्टेबल को प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। कहा कि अर्जुन ने कोरोना के संकट में अपने फर्ज को अधिक महत्व देकर मिसाल कायम की है। कांस्टेबल अर्जुन सही मायने में कोरोना वॉरियर और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्यपाल ने यह पत्र अमर उजाला की ओर से अर्जुन के इस सराहनीय कार्य को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद लिखा है।
सिरमौर पुलिस में तैनात कांस्टेबल अर्जुन के नवजात बेटे की मौत हो गई थी, लेकिन कोरोना मरीजों की ड्यूटी में तैनात अर्जुन ने मृत बेटे को छुआ तक नहीं। वह ढांढस बंधाने के लिए पत्नी को गले भी नहीं लगा पाए। दूर से ही बात करते रहे। कांस्टेबल ने नवजात बेटे को दफनाने की प्रक्रिया निभाई, लेकिन उसे छू तक नहीं पाए। दूर से ही मिट्टी डालने की रस्म निभाई। इसके बाद फिर ड्यूटी पर नाहन आ गए। सिरमौर में कोरोना पॉजिटिव एक जमाती को बद्दी तक छोड़ने के लिए अर्जुन भी पुलिस टीम के साथ गए थे। अर्जुन के इस त्याग को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो राज्यपाल ने अब डीजीपी को पत्र लिखकर उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा है।