फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल दिवस का तोहफा, जेलों में बंद 33 कैदी होंगे रिहा

Wed, 14 Apr 2021 10:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल को होने वाले हिमाचल दिवस से पहले सूबे की जेलों में बंद 33 कैदियों को बड़ी सौगात दे दी है। सरकार ने जेल विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें विभिन्न जेलों में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा करने की सिफारिश की गई थी। मंजूरी के साथ ही सरकार ने सभी की तत्काल रिहाई के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


डीजी जेल सोमेश गोयल ने कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को मंजूरी देने की पुष्टि की है। गोयल ने बताया कि विभाग की ओर से फरवरी में सरकार को रिहाई का प्रस्ताव भेजा था। इसमें 14 से 29 साल से ज्यादा की उम्र कैद की सजा मिली थी। गोयल ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को रिहा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिहाई के लिए कैदियों का चयन उनके अच्छे व्यवहार, मेडिकल रिकॉर्ड, उम्र जैसी कई चीजों को देखकर लिया गया है। इस रिहाई से कैदी अपने परिवार के साथ फिर से नया जीवन शुरू कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें