फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 79 विद्यार्थियों और चार डॉक्टरों समेत 240 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 27 Oct 2021 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1972 पहुंच गई है।   प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए खुले सरकारी स्कूलों में अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 285 अभी भी एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा में 34 वर्षीय महिला और शिमला में 90 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 79 विद्यार्थियों और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल शिमला के चार रेजिडेंट डॉक्टरों समेत 240 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।  प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1972 पहुंच गई है।  

विज्ञापन


 बुधवार को सबसे अधिक 55 कोरोना संक्रमित विद्यार्थी कांगड़ा जिले में सामने आए। इसके अलावा ऊना में 10, मंडी सात, हमीरपुर तीन, बिलासपुर और शिमला में दो-दो विद्यार्थी पॉजिटिव हुए हैं। प्रदेश में 27 सितंबर से विद्यार्थियों के लिए खुले सरकारी स्कूलों में अभी तक 321 विद्यार्थी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 285 अभी भी एक्टिव केस हैं। उधर, बुधवार को सरकारी स्कूलों में आठवीं से 12वीं कक्षा के 65 फीसदी विद्यार्थियों ने स्कूलों में हाजिरी दर्ज करवाई।

वहीं, प्रदेश में कोरोना के डेल्टा और डेल्टा प्लस वैरियंट फिर सक्रिय हो गए हैं। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने वाले लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। पॉजिटिव स्कूली विद्यार्थियों में कौन सा वैरियंट है, इसकी जांच के लिए 70 सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संभावित तीसरी लहर को लेकर इंतजाम और कोरोना के प्रति सतर्क रहने पर लेकर चर्चा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें