फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 28 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 1675 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 26 Apr 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 89193 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 14326 हो गए हैं। अब तक 73478 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1350 की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 28 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में सात, शिमला पांच, मंडी चार, सोलन में चार और ऊना में तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सिरमौर में दो, कुल्लू, हमीरपुर और किन्नौर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 1675 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले 409, मंडी 241, शिमला 172, बिलासपुर 161, हमीरपुर 202, सिरमौर 135, सोलन 125, चंबा 73, ऊना 61, कुल्लू 40, लाहौल-स्पीति 35 और किन्नौर में 21 नए मामले आए है। सचिव सामान्य प्रशासन विभाग और सचिवालय प्रशासन विभाग के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इसको देखते हुए सचिवालय में सचिवालय में कई अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी है। 

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 89193 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 14326 हो गए हैं। अब तक 73478 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1350 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 843, चंबा 352, हमीरपुर 1079, कांगड़ा 3336, किन्नौर 125, लाहौल-स्पीति 212, कुल्लू 535, मंडी 1341, शिमला 1581, सिरमौर 1380, सोलन 2523 और ऊना जिले में 1019 पहुंच गई है। 24 घंटों में 916 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 9516 सैंपल लिए गए। 

डीडीयू कोविड सेंटर हुआ पैक, कोरिडोर में लगाए बेड
 दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में बने डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर में 102 से अधिक कोरोना संक्रमित दाखिल हो गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कॉरिडोर में अस्पताल प्रबंधन ने 25 बिस्तर और लगा दिए हैं। इसके अलावा सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। डीडीयू के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोकटा ने इसकी पुष्टि की है। डीडीयू अस्पताल में लगातार मरीज उपचार के लिए अस्पताल आ रहे हैं। इसके चलते एक सप्ताह में ही 90 बिस्तरों वाला कोरोना वार्ड भर गया है। ऐसे में 25 बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 115 कर दी है। इससे रोगियों को किसी तरह की परेशानी पेश न आए। दूसरी ओर, कुछ मरीजों को यहां से आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला शिफ्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन


लोनिवि का नेरवा विश्राम गृह बना कोविड केयर सेंटर 
लोक निर्माण विभाग के नेरवा विश्राम गृह को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। डीसी आदित्य नेगी ने यह जानकारी दी। डीसी ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपचाराधीन रोगियों को बेहतर चिकित्सा और देखभाल की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि नेरवा केयर सेंटर में एक चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा 

राजधानी से सटे सुन्नी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि शव से पीपीई किट फाड़कर परिजन महिला को अस्पताल से ले गए। पुलिस ने कोविड मानकों के उल्लंघन पर परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि 46 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। चिकित्सक उपचार देते, इससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

मृतका महिला का कोविड टेस्ट लिया गया, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने कोविड-19 प्रोटोकाल के मानकों के तहत शव को पीपीई किट से लपेटकर सील किया। आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बुरा बर्ताव किया। महिला के अंतिम संस्कार के लिए प्रबंधन की ओर से परिजनों को दी गई पीपीई किट को भी फाड़ दिया। तहसीलदार देव पॉल ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम पुलिस के साथ मृतक महिला के घर गई। यहां पर शव को घर के बाहर रखा था। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले चार लोगों को पीपीई किट मुहैया करवाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें