हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। चंबा में 53 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 114 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 26, चंबा 25, कांगड़ा 21, शिमला 17, ऊना सात, हमीरपुर छह, कुल्लू पांच, बिलासपुर चार, सोलन दो और लाहौल-स्पीति में एक नया मामला आया है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 90 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 205017 पहुंच गया है। इनमें से 200571 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 931 रह गए हैं। अब तक 3497 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 15238 सैंपल लिए गए।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर 55
चंबा 242
हमीरपुर 50
कांगड़ा 134
किन्नौर 16
कुल्लू 51
लाहौल-स्पीति 7
मंडी 167
शिमला 147
सिरमौर 5
सोलन 28
ऊना 29