फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 196 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस

Thu, 24 Feb 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 5257 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश 294 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1471 रह गए हैं। वहीं, विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को जिला सिरमौर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 196 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 5257 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश 294 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय कोरोना मामले घटकर 1471 रह गए हैं।  

विज्ञापन


कांगड़ा के दो स्कूलों में 37, चंबा में 2 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
 प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिला कांगड़ा के दो स्कूलों में बुधवार और गुरुवार को 37 तथा चंबा के दो स्कूलों में दो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीन फरवरी से अभी तक कुल 81 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 21 स्वस्थ हो गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जिन स्कूलों में कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं, उन्हें फिलहाल बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें