हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 101 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में 24, शिमला 17, कांगड़ा 15, चंबा 15, बिलासपुर 10, हमीरपुर सात, ऊना पांच, किन्नौर तीन, कुल्लू और सोलन दो-दो व सिरमौर में एक नया मामला आया है। वहीं दो दिन से किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत नहीं हुई है, जोकि राहत की खबर है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 114 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204618 पहुंच गया है। इनमें से 200150 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 957 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 13932 सैंपल लिए गए।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर 53
चंबा 256
हमीरपुर 46
कांगड़ा 136
किन्नौर 18
कुल्लू 47
लाहौल-स्पीति 7
मंडी 165
शिमला 160
सिरमौर 6
सोलन 34
ऊना 29