एचआरटीसी धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि निगम बुधवार को बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को प्रदेश भर में मुफ्त बस सेवा मुहैया करवाएगा। इसके लिए निदेशालय से निर्देश मिल चुके हैं।
बकरीद पर बुधवार को मुस्लिम समुदाय की महिलाएं हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पहचान पत्र दिखाकर महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी। हालांकि, प्रदेश से बाहर जाने के लिए इन महिलाओं को बस किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
एचआरटीसी धर्मशाला डिपो के आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि निगम बुधवार को बकरीद पर मुस्लिम महिलाओं को प्रदेश भर में मुफ्त बस सेवा मुहैया करवाएगा। इसके लिए निदेशालय से निर्देश मिल चुके हैं।