फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 67 नए पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामलों की संख्या 586

Mon, 13 Dec 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 586 हो गई है। सोमवार को 67 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  वहीं, कोरोना की जांच के लिए 5174 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 67 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 586 हो गई है। प्रदेश में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 3843 हो गया है। सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 5174 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, प्रदेश में 62 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें कई मरीज कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। यह मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के है। सरकार की ओर से इन मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कमी न आने के निर्देश दिए गए हैं। इन मरीजों के लिए अलग से डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ मुहैया कराया गया है। रोटेशन में इनकी सेवाएं ली जा रही हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा साढ़े छह सौ है। कोरोना के मरीजों की सैंपलिंग का ग्राफ काफी गिरा है। प्रदेश में जहां 10 हजार लोगों की कोरोना सैंपलिंग होती थी। वहीं अब आंकड़ा पांच हजार से ऊपर नहीं जा रहा है। अवकाश के चलते यह आंकड़ा तीन हजार तक भी नहीं पहुंचता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन 7 हजार लोगों के सैंपलिंग करने को कहा है बावजूद आंकड़ा नहीं बढ़ पा रहा है। 

ओमिक्रॉन को लेकर जिलों में अलर्ट
चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का मामले सामने आना के बाद प्रदेश सरकार ने शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना और कांगड़ा जिले में अलर्ट जारी किया है। बाहर से आने वाले लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें