हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। मंडी में 67 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 96 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी जिले में 32, कांगड़ा 22, चंबा 13, शिमला 12, बिलासपुर पांच, हमीरपुर तीन, कुल्लू तीन, सोलन दो और ऊना में दो-दो नए मामले आए हैं। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 132 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 203719 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 199019 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1207 हैं। प्रदेश में अब तक 3476 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12249 लोगों के सैंपल लिए गए।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार आया है, लेकिन सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 10 दिनों से कभी 12 और कभी 13 सौ के बीच चल रहा है। डेथ रेट में कमी नहीं आ रही है। प्रदेश के तीन जिलों चंबा, बिलासपुर और सोलन मेें कोरोना मामले बढ़ने से हिमाचल की चिंता बढ़ गई है। राज्य में रिकवरी रेट 97.73 फीसदी पहुंच गया है। पहले यह 96 फीसदी के आसपास चल रहा था। हिमाचल में अभी एक्टिव मरीज 1200 के करीब है। चंबा जिला में एक्टिव मरीज बढ़ रहे हैं। यहां आंकड़ा 240 पहुंच गया है। चंबा और जिला सोलन में भी कोरोना एक्टिव धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में भी सक्रिय मामले 100 से ज्यादा हुए हैं। डेथ रेट अभी तक हिमाचल में 1.70 फीसदी पहुंच गया है। इसमें भी कोई गिरावट नहीं है।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 172
शिमला 159
सोलन 123
मंडी 178
चंबा 253
सिरमौर 16
ऊना 45
बिलासपुर 101
हमीरपुर 67
कुल्लू 47
किन्नौर 25
लाहौल-स्पीति 21