फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 195 नए पॉजिटिव मरीज, जानें सक्रिय केस

Fri, 10 Sep 2021 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3614 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215437 मामले आ चुके हैं। इनमें से 210124 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले अब 1682 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 237 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9232 लोगों के सैंपल लिए गए।
 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इनमें कांगड़ा जिले में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला व मंडी में 47 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 195 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3614 पहुंच गया है। वहीं, अब तक कोरोना के 215437 मामले आ चुके हैं। इनमें से 210124 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले अब 1682 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 147, चंबा 81, हमीरपुर 236, कांगड़ा 375, किन्नौर 37, कुल्लू 62, लाहौल-स्पीति 30, मंडी 319, शिमला 250, सिरमौर सात, सोलन 66 और ऊना में 72 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 237 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 9232 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


निजी स्कूल के एक साथ 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
वहीं, ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल के पूरे स्टाफ का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट किया, जिसमें 16 शिक्षक पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल खुलने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में कोविड टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाया जा सके। यदि कोरोना के मामलों में ऐसी ही वृद्धि होती रही तो स्कूल खोलने संभव नहीं होंगे। स्वास्थ्य खंड गगरेट की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी और भी टेस्ट लिए जाएंगे और उनकी हिस्ट्री भी देखी जाएगी। वहीं, बिलासपुर में बीएमओ घुमारवीं  की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

ये भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: 1334 पदों के लिए एक अक्तूबर से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन की कमी नहीं, तय समय पर लें दूसरी डोज: डीसी
 उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा है कि जिले में वैक्सीन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं। उपायुक्त देवश्वेता बनिक शुक्रवार को वैक्सीनेशन की जिला टास्कफोर्स की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी। कहा कि अगर टीकाकरण के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या आ रही है तो वह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकता है। बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को इस माह के अंत तक वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 13 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लगभग 84538 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। देवश्वेता बनिक ने बताया कि शतप्रतिशत कवरेज के लिए खंड स्तर पर एक कार्य योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें