फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रिकॉर्ड 4332 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 संक्रमितों की मौत, जानें सक्रिय केस

Fri, 07 May 2021 10:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 122906 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 91573 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 29513 हो गए हैं और 1780 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों और मौतों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड 60 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 55 संक्रमितों की मौत हुई थी। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 21, सिरमौर नौ, सोलन छह, मंडी नौ, शिमला पांच, बिलासपुर चार,  ऊना और हमीरपुर में तीन-तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 4332 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 1605, मंडी 560, सोलन 490, सिरमौर 385, शिमला 314, हमीरपुर 289, चंबा 267, बिलासपुर 242, ऊना 119,  कुल्लू 45 और लाहौल-स्पीति में 16 नए मामले आए हैं। इससे पहले छह मई को 3785 नए मामले आए थे। 

विज्ञापन

 
कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 122906 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 91573 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 29513 हो गए हैं और 1780 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2250, चंबा 1383, हमीरपुर 2120, कांगड़ा 8237, किन्नौर 332, कुल्लू 737, लाहौल-स्पीति 382, मंडी 3054, शिमला 2787, सिरमौर 2923, सोलन 3709 और ऊना जिले में 1599 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 2363 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 15459 लोगों के सैंपल लिए गए।

शादी से पौने दो माह पहले युवक की कोरोना से मौत 
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की ग्राम पंचायत उहल के गांव परनाली में एक युवक (28) की शादी से करीब पौने दो माह पहले कोरोना से मौत हो गई। युवक की 22 जून को शादी तय थी। गत दिवस टेस्ट करवाने पर उसकी माता कोरोना संक्रमित पाई गई, जिन्हें उपचार के लिए कोविड अस्पताल हमीरपुर भर्ती किया गया है। प्राथमिक संपर्क के चलते बेटे का भी टेस्ट किया तो वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया। शुक्रवार सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पिता ने कमरे में देखा कि वह बेसुध पड़ा था। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के बाद सिरदर्द-बुखार से न हों परेशान

 हिमाचल प्रदेश में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान बुखार जैसे लक्षण के चलते दूसरी डोज लगवाने मेंहिचकिचा रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि अगर इंजेक्शन लगवाने के बाद हाथ में दर्द, सिर दर्द, बुखार, ठंड लगने या जुकाम लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। कहा कि इंजेक्शन लगने के साथ ही विभाग सभी को इसके लिए दवा भी निशुल्क दे रहा है।

कहा कि लगातार निगरानी से पता चला है कि इंजेक्शन लगवाने वाले लोगों को कोविड के संक्रमण से गंभीर खतरा नहीं रहता। ऐसे में जिन्होंने पहली डोज लगवा ली है, वे सभी लोग तय अवधि के भीतर दूसरी डोज भी लगवा लें। बता दें हिमाचल में अभी तक 80919 स्वास्थ्य कर्मियों, 51656 फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं और 45 साल से ज्यादा उम्र के 14 लाख 90 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें