कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के 10 घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने जारी किए हैं। ग्राम पंचायत संध्यार के गांव अंध्रोली का पूरा वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत ओहर गांव भाजवानी वार्ड नंबर 6 में 1 घर, नजदीक यूको बैंक घुमारवीं के वार्ड नंबर 5 के 1 घर का 100 मीटर दायरा, दकड़ी चौक ब्लॉक के वार्ड नंबर 5 के 1 घर का 100 मीटर दायरा, ग्राम पंचायत कोटलू गांव कोटलू के वार्ड नंबर 6 का 1 घर, ग्राम पंचायत अमरपुर के गांव अमरपुर के वार्ड नंबर 4 का 1 घर, ग्राम पंचायत बकरोआ के गांव बालू बानी के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत प्लासला गांव प्लासला के वार्ड नंबर 5 में एक घर, ग्राम पंचायत कपाहड़ा गांव चैली के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत फटोह गांव रोपा के पूरा वार्ड नंबर 2, ग्राम पंचायत फटोह गांव रोपा के वार्ड नंबर 2 में एक घर, ग्राम पंचायत कपाहड़ा के गांव चैली के वार्ड नंबर 7 का पूरा गांव, ग्राम पंचायत प्लासला के गांव समलोहल के वार्ड नंबर 3 का 1 घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आने से हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 25 मकानों को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। एसडीएम राकेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। मुंडखर वार्ड नंबर 3 से 1, टिक्करी मिन्हासा वार्ड नंबर 2 से 2, पपलाह वार्ड नंबर 5 से 1, भोरंज वार्ड नंबर 4 से 1, भलबानी वार्ड नंबर 9 से 1, बडैहर वार्ड नंबर 7 से 2, लगमन्वी वार्ड नंबर 4 से 1, महल वार्ड नंबर 5 से 1, सधरियाण वार्ड नंबर 6 से 1, बाह्नवी वार्ड नंबर 3 से 1, नंधन वार्ड नंबर 6 से 1, भकेड़ा वार्ड नंबर 5 से 1, बलोह वार्ड नंबर 4 से 1, बजड़ौह वार्ड नंबर 2, 3, 5 से 3, दिम्मी वार्ड नंबर 3 से 1, जाहू वार्ड नंबर 8 से 1, मुंडखर वार्ड नंबर 9 से 1, मन्वी के वार्ड नंबर 5 से 1, कोट लांगसा के वार्ड नंबर 6 से 1, भोरंज के वार्ड नंबर 7 से 1 मकान को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है।
नगर पंचायत चुवाड़ी के कुडणू, गाहर, जतरून, कुड्डी, रायपुर, होबार, बनेट तथा परछोड़ पंचायतों को सील प्रशासन ने सील करवा दिया है। दो दिनों के भीतर क्षेत्रों में 200 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भटियात प्रशासन ये कदम उठाया है। सील किए गए परिक्षेत्रों में वाहनों सहित लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। भटियात प्रशासन द्वारा दैनिक उपयोग सहित राशन, दवाइयों की उपलब्धता लोगों के घर-द्वार ही मुहैया करवाई जाएगी।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा बकायदा पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि कोविड़ के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौ पंचायतों को सील किया गया है। सील पंचायतों में लोगों के घरों से बाहर निकलने पर मनाही है। पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से या लोग सुबह 11 बजे से लेकर दो बजे तक दो-दो लोग दुकानों में जाकर सामान खरीद सकते हैं।
चुराह विधानसभा क्षेत्र में हो रही दो शादियों में धाम बनाना आयोजकों को भारी पड़ गया। एसडीएम चुराह की अगुवाई में गठित टीमों ने समारोह स्थलों पर पहुंच दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार जुर्माना जड़ा है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि दोबारा समारोह में धाम का आयोजन किया गया तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शादी समारोह में 20 लोगों को ही शामिल करने की चेतावनी दी है। एसडीएम चुराह द्वारा अमल में लाई गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक समारोहों सहित धाम के आयोजनों पर पाबंदी लगाई है। बावजूद इसके लोग अभी भी जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन द्वारा नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में एसडीएम चुराह द्वारा गठित की गई दो टीमों ने भंजराड़ू और टिकरी गढ़ के साल्वी में औचक निरीक्षण किया। शादी समारोह में धाम बनाई जा रही थी। बहरहाल, टीम ने दोनों आयोजकों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एसडीएम मनीष ने बताया कि भंजराड़ू और टिकरीगढ़ के साल्वी में होने जा रही शादियों में धाम बनाई जा रही थी। आयोजकों को दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। कोविड नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, जिसका सभी को पालन करना चाहिए।