फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 11 और संक्रमितों की मौत, 376 नए पॉजिटिव मरीज

Sun, 06 Feb 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 3061 लोगों की सैपलिंग हुई है। इसमें से 376 लोग पॉजिटिए आए हैं। रविवार को 722 लोग ठीक हुई है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6280 पहुंच गई है।  
विज्ञापन
कोरोना(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 11 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें जिला कांगड़ा के पांच, हमीरपुर के दो, शिमला, सोलन, ऊना और बिलासपुर में एक - एक संक्रमित ने दम तोड़ा। वहीं, प्रदेश में कोरोना की जांच के लिए 3061 लोगों की सैपलिंग हुई है। इसमें से 376 लोग पॉजिटिए आए हैं। रविवार को 722 लोग ठीक हुई है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6280 पहुंच गई है। 

विज्ञापन

बता दें प्रदेश में मृत्युदर 1.68 से बढ़कर 1.70 फीसदी है। रिकवरी रेट 95 फीसदी है। प्रदेश में जिन लोगों की कोरोना से मौत हो रही है, उनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रदेश के अस्पतालों में 50 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। ऑक्सीजन बेड पर मरीजों की संख्या 250 है जबकि 95 फीसदी मरीज घरों में ही आइसोलेट हैं।   

कोविड प्रोटोकाल के तहत सोमवार से कॉलेजों में लगेंगी कक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश में कोविड प्रोटोकाल में रहकर सोमवार से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। राज्य शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी उपनिदेशकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि कॉलेजों में कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखा जाए। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें