कोटी रेलवे टनल के समीप मिले दो महिलाओं के शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों महिलाओं के परिजनों ने इनकी पहचान की है। जिसमें एक महिला जिला ऊना की है। जबकि दूसरी मृतक पंजाब भठिंडा की है। दोनों मृतक महिलाओं के परिजन शिनाख्त के लिए परवाणू पहुंचे थे।
कालका-शिमला एनएच पर कोटी रेलवे टनल के समीप ठिकाने लगाए महिलाओं के लावारिस शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों महिला शादीशुदा हैं। इनमें एक मृत महिला जिला ऊना और दूसरी बठिंडा की है। मृतक महिलाओं की पहचान रविवार को परवाणू में उनके परिजनों ने की है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए हैं। अब जल्द पुलिस इसमें कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। एसआईटी हर पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कोटी रेलवे टनल नंबर दस के समीप बुधवार को बेडशीट में लिपटे दो महिलाओं के शवों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया सहित सभी चौकी-थानों में भी मिसिंग रिपोर्ट खंगाल रही थी। मिसिंग रिपोर्ट खंगालने पर इन दोनों महिलाओं के परिजनों तक पुलिस पहुंच पाई। इसके बाद परवाणू में परिजनों ने शिनाख्त की है। मृतक में 31 वर्षीय रीत उर्फ गीता पत्नी जसपाल सिंह निवासी मेहमा बठिंडा और 27 वर्षीय नीशा देवी पत्नी सन्नी ठाकुर निवासी वार्ड नंबर चार तहसील अंब बेहरन जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों के संबंधित परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच पुलिस ने परिजनों ने मामले को लेकर पूछताछ भी की है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। दोनों महिलाएं पति से अलग पंचकूला में रहती थीं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। जल्द हत्या की गुत्थी भी सुलझ जाएगी।