कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। मंडी में 39 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में 168 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा जिले में 32, बिलासपुर 28, कांगड़ा 26, शिमला 24, मंडी 20, ऊना 13, हमीरपुर 11, सोलन चार, कुल्लू चार, लाहौल-स्पीति तीन, किन्नौर दो और सिरमौर जिले में एक नया मामला आया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 165 मरीज ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 202800 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 197943 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले 1357 हैं। प्रदेश में अब तक 3468 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 12597 लोगों के सैंपल लिए गए।
किस जिले मे कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 250
शिमला 203
सोलन 72
मंडी 155
चंबा 212
सिरमौर 40
ऊना 96
बिलासपुर 89
हमीरपुर 102
कुल्लू 76
किन्नौर 45
लाहौल-स्पीति 17
मंडी में सबसे ज्यादा 3.19 फीसदी पॉजिटिविटी दर
हिमाचल में बीते सप्ताह कुछ जिलों को छोड़कर कोरोना ज्यादा असर नहीं दिखा पाया है। पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 3.19 फीसदी मंडी जिले का रहा है। जबकि मौतें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले में 4 हुई हैं। राज्य का पॉजिटिविटी दर 28 जून से 4 जुलाई तक 1.14 फीसदी रहा है। स्वास्थ्य विभाग की और से जारी आंकड़ों के अनुसार 28 जून से 4 जुलाई तक राज्य में 85 हजार 590 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए। सोलन ही एक ऐसा जिला रहा जहां सात दिनों के भीतर 12 हजार से ज्यादा सैंपल जांच को लिए गए। बाकी जिलों में ये आंकड़ा 8 हजार के करीब रहा। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो राज्य के पांच जिलों का पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से भी कम रहा है। तीन जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी रेट 2 से कम है, जबकि तीन जिलों में 2 से ज्यादा और एक जिला का पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से भी ज्यादा रहा है। इस एक सप्ताह के दौरान हिमाचल में 10 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।