फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: हिडिंबा माता का चरणामृत लेकर खाई कसम, जिसे टिकट मिलेगा उसका करेंगे समर्थन

Sat, 12 Feb 2022 11:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे, इसके लिए कसम खाई गई है। गौर हो कि मौजूदा समय में यहां से भाजपा के गोविंद ठाकुर विधायक हैं, जो सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। पिछले चुनाव में हरिचंद शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
हिडिंबा माता का चरणामृत लेकर खाई कसम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदारों ने हिडिंबा माता मंदिर जाकर चरणामृत हाथ में लेकर कसम खाई कि हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसका सभी समर्थन करेंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में पहले तो पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला, उसके बाद निर्णय लिया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, अन्य नेता उसकी जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे। इस दौरान मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, महासचिव भुवनेश्वर सिंह गौड़, सचिव देवेंद्र नेगी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर मौजूद थे।

विज्ञापन

सभी ने ढुंगरी में माता हिडिंबा के मंदिर में जाकर मां का चरणामृत लेकर कसम खाई। इस दौरान फैसला लिया गया कि पार्टी का कोई भी नेता प्रत्याशी के खिलाफ न तो आजाद चुनाव लड़ेगा और न ही किसी दूसरी पार्टी में जाकर या फिर भितरघात करेगा। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के दबाव में ऐसा किया है।

मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचंद शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे, इसके लिए कसम खाई गई है। गौर हो कि मौजूदा समय में यहां से भाजपा के गोविंद ठाकुर विधायक हैं, जो सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। पिछले चुनाव में हरिचंद शर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें