फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस, भाजपा के बीच अंदरूनी कलह तेज : कांग्रेस

Sat, 22 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपाई जमीन खिसकती देख छींटाकशी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा के बीच अंदरूनी लड़ाई तेज हुई है। कांग्रेस 2019 में लोकसभा के चारों सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव और विधायक राम लाल ठाकुर,  हर्षवर्धन चौहान, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा की जमीन सिखक चुकी है।

नौ महीने में जयराम सरकार की कोई उपलब्धि नहीं रही। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक पूरी तरह से निर्रथक रही। भाजपा को पूरा ध्यान केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को छिपाना पड़ा।
विज्ञापन


जहां कार्यसमिति में भाजपा को अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनानी थीं, वहीं कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से निटपने में ही थिंक टैंक उलझा रहा। इससे साफ है कि भाजपा पूरी तरह अपनी राजनीतिक जमीन प्रदेश में खो चुकी है।

कांगड़ा जिला में जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की करारी हार ने अंतर्कलह की पोल खोल दी है। इससे साफ हो गया है कि आरएसएस और भाजपा में लड़ाई चरम पर है। 

विज्ञापन

बैठक के लिए भी व्यापारियों से चंदा एकत्रित किया: चौहान

मंत्रियों के डेरा डालने के बावजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए चर्चा तक नहीं की।

डिपुओं में सरसों का तेल छह रुपये महंगा हो गया है। आम आदमी को जेब से गैस सिलेंडर के लिए 920 रुपये निकालने पड़ रहे हैं।  पेट्रोल-डीजल के रेट इतने बढ़ चुके हैं कि  सौ रुपये में एक लीटर तेल ही आ पा रहा है। 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव व मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि कार्यसमिति की बैठक के लिए भी व्यापारियों से चंदा एकत्रित किया गया। भाजपा नेतृत्व इसका जवाब दे कि पार्टी की बैठक लोगों के पैसे से क्यों हो रही है।

बैठक में सरकार के सौ दिन के एजेंडा और बरसात से हुए नुकसान तक पर कोई विचार विमर्श नहीं हुआ। इससे साफ है कि भाजपा खानापूर्ति के लिए ही जन हितैषी होने का ढोंग रच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें