फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग की मशीन में फंसकर कर्मी की मौत, कामगारों के प्रदर्शन से तनाव

Sat, 22 Sep 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हरिपुर-संडोली में चॉकलेट बनाने वाले उद्योग मॉन्डलीज इंटरनेशनल लिमिटेड में शुक्रवार को एक कर्मचारी के मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। शाम तक पुलिस में मामला दर्ज न होने पर गुस्सा और भड़क गया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी साथी कामगारों ने अस्पताल में शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर दर्ज होने तक शव वहीं रखने की चेतावनी जारी कर दी। इस बीच देर शाम तक पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार मंडी में सरकाघाट तहसील के बाहा गांव का निवासी करीब 33 वर्षीय मिलखी राम दोपहर दो बजे की शिफ्ट में ड्यूटी पर आया था। रोज की तरह वह चाकलेट तैयार करने वाले अपने कारखाने में चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ न कोई हेल्पर था और न कोई अन्य कर्मचारी। कुछ देर बाद बाहर से किसी ने मिलखी राम को मशीन के ऊपर खून से लथपथ हालत में गिरे देखा। सूचना कंपनी के प्रबंधकों को दी गई।

आनन-फानन में उसे उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में कंपनी में कार्यरत कर्मचारी भी अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए।

प्रदर्शनकारियाें ने आरोप लगाया कि पुलिस मामला दर्ज करने में लगातार आनाकानी कर रही है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि कंपनी में पांच-पांच लोगों का काम एक मजदूर से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन

मामला दर्ज होने तक नहीं उठाएंगे शव : कर्मचारी  

शुक्रवार की घटना भी इसी का परिणाम है। उधर, कंपनी प्रवक्ता ने बताया कि मानकों के अनुसार दुर्घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी मृतक के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करेगी।  

हादसे के बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस भी कंपनी के दबाव में काम कर रही है, जिससे इस मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जा रही। कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि जब तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती, शव को उठाया नहीं जाएगा।

कंपनी के कर्मचारी इस बात पर भी अड़े हुए हैं कि कंपनी के प्रबंधकों को यहां पहुंच कर उनके साथ बातचीत करनी चाहिए। उनका कहना है कि प्रबंधक अस्पताल तक पहुंचे थे और उसके बाद यहां से चले गए।  

पुलिस कर रही है जांच : एसपी  
पुलिस अधीक्षक बिंदू रानी सचदेवा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम से पल-पल की अपडेट ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें