अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक जवाहर भवन नई दिल्ली में 19 और 20 दिसंबर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की अध्यक्षता में हुई। इसमें कांग्रेस सेवादल की छह माह की गतिविधियों की समीक्षा हुई।
बैठक में राज्यवार संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस कड़ी में हर माह के अंतिम रविवार के दिन किसी भी सार्वजनिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना, रक्तदान शिविर लगाना, पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं।
प्रदेश कार्यालय सचिव परम देव शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने ध्वज वंदन कार्यक्रम में देश भर में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा है।
31 अक्तूबर, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. की ओर से पूरे देश भर में जिला स्तर रक्तदान शिविर लगाए गए थे। रक्तदान कार्य में भी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए मतदान केंद्र पर कांग्रेस पार्टी का और अधिक मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने शाहतलाई में नॉर्थ जोन का ट्रेनर ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है।
इसमें उत्तर भारत के सभी राज्यों से ट्रेनर भाग लेंगे। शिविर का आरंभ कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह 24 दिसंबर को करेंगे।