फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला रैली में आएंगे राहुल गांधी, सरकार गिनाएगी उपलब्धियां

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता के चार साल पूरा होने से एक दिन पहले 24 दिसंबर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार की रैली होगी। रैली में सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी। विधानसभा शीत सत्र के समापन के दूसरे दिन इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से शामिल होंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी, सीएम वीरभद्र सिंह और उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी को हिमाचल आने का न्योता दिया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी है। राहुल गांधी से दोपहर करीब साढे़ तीन बजे आधे घंटे हुई इस भेंट के बाद सीएम वीरभद्र सिंह हेलीकॉप्टर से शिमला लौट आए। इसके बाद उन्होंने पीटरहॉफ शिमला में कौशल विकास निगम के कार्यक्रम मेें हिस्सा लिया। 

बता दें कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में 25 दिसंबर को चार साल पूरे होंगे। पहले यह रैली 25 दिसंबर को प्रस्तावित थी, मगर अचानक यह निर्णय लिया गया कि अब 24 दिसंबर को रैली होगी। शीत सत्र का समापन 23 दिसंबर को होगा। अगर रैली 25 दिसंबर को होती तो मंत्रियों और विधायकों को धर्मशाला में रुकना पड़ता। ऐसे में तय हुआ है कि रैली शीत सत्र समापन के बाद दूसरे दिन 24 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें