फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिनियम के विरोध में कांग्रेस ने रिज पर दिया धरना, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Mon, 28 Sep 2020 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे धरना दिया और इसके बाद राजभवन तक जुलूस निकाला। ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा, जिसमें इस कानून को रद करने की मांग की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस देश में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा है कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। केंद्र की मोदी सरकार ने पहले देश की अर्थव्यवस्था को चौपट किया और अब किसानों पर गलत कानून थोप दिया है। किसान अब सरमायेदारों और बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बन कर रह जाएंगे।  किसानों को जब उनकी फसल का कोई उचित दाम नही मिलेगा। 

विज्ञापन


राठौर ने कहा है कि किसानों को आत्मनिर्भर का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को पूरी तरह बड़ी कंपनियों और बिचौलियो के हाथों गिरबी रखने का अधिकार धना सेठों को दे दिया है। प्रदेश में भी आदानी  ने बागवानों से अपनी लूट मचा रखी है। बागवानों को सही दाम नहीं मिल रहे है। कृषि उत्पाद को एमएसपी से बाहर करने का यह पहला कदम है। इस मौके पर पूर्व विधायक आदर्श सूद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, संजय अवस्थी, जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल, आनंद कौशल, दिवाकर, राकेश चौहान, यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर, सोहन लाल, राम कृष्ण शांडिल, नरेंद्र कवंर, श्रीकांत, राजेश वर्मा, राहुल मेहरा, आत्माराम, इंद्रजीत सिंह, विक्रम ठाकुर, सुशांत कपरेट, सेनराम नेगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें