फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: विनय कुमार बोले- केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर औपचारिकता निभाई, किसी भी वर्ग को नहीं मिली राहत

Mon, 02 Feb 2026 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में विनय कुमार ने केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बजट की न तो कोई दिशा है और न ही दशा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि इस बार केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई है। इसमें किसी भी वर्ग को न तो कोई लाभ है, न किसी को कोई राहत मिली है। बजट की न तो कोई दिशा है और न ही दशा है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के साथ जो कुठाराघात केंद्र सरकार ने इस बजट में किया है, उसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश केंद्र से कोई खैरात नहीं, अपना हक मांग रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को उम्मीद थी कि आपदा राहत के लिए केंद्र कुछ देता। प्रधानमंत्री की 1500 करोड़ की राशि भी आज दिन तक प्रदेश को नही मिली। विनय कुमार ने प्रदेश से चुन कर गए सभी भाजपा सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की कोई चिंता नही है। प्रदेश के लोग इन नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में विनय कुमार ने राजस्व घाटे का अनुदान बंद करने पर कड़ा रुख करते हुए कहा कि इस बार बजट में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की घोर उपेक्षा की गई है। हिमाचल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को न तो पर्यटन विकास के लिए ही कोई योजना दी गई और न ही बागवानी व कृषि के लिए ही दी गई है। जलविद्युत परियोजनाओं के विकास को भी कुछ नहीं दिया गया। 5 हजार करोड़ की बागवानी सेब आर्थिकी पर केंद्र की नीतियों ने पहले ही संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

विनय कुमार ने कहा कि रेल विस्तार के नाम पर इस बार भी झुनझुना ही मिला है। पिछले कई वर्षों से बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन अधर में लटकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ अन्याय सहन नहीं होगा। विनय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार जितने भी रोड़े लगा ले, प्रदेश सरकार अपनी डगर से डगमगाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कर्मचारियों को ओपीएस जारी रखेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें