फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस ने 68 ब्लाकों में तैनात किए पर्यवेक्षक

Tue, 30 Jul 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक कमेटियों के पुनर्गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में मंगलवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश की सभी 68 ब्लॉकों में पार्टी पर्यवेक्षकों नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


ये पर्यवेक्षक ब्लॉकों में जा कर पार्टी के मौजूदा विधायकों, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के बाद प्रदेश कार्यालय को अपनी रिपोर्ट देंगे। इससे बाद पार्टी ब्लॉक कार्यकारिणी तैयार करेगी।

रिपोर्ट 14 अगस्त तक प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में पांच से सात लोग नियुक्ति किए जाएंगे, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के परिचय पत्र भी प्रदान करेगी। 

विज्ञापन

ब्लॉक वार ये बने कांग्रेस पर्यवेक्षक 

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश कीमटा ने किमटा ने मंगलवार को पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार पूर्व विधायक यादविंदर गोमा-भरमौर और पांगी सत्यजीत नेगी, चंबा-अलकनंदा, डलहौजी- राजकुमार अग्रवाल, भटियात से रामस्वरूप शर्मा पर्यवेक्षक लगाए हैं। कांगड़ा के नगरोटा से अजय वर्मा, कांगड़ा- देवेंद्र जग्गी, शाहपुर- शर्मिला पटियाल, धर्मशाला- मनोज मेहता, देहरा-अतुल शर्मा, जसवां परागपुर-बलविंदर सिंह बबलू, ज्वालामुखी-दीपक शर्मा, जयसिंहपुर-वीरेंद्र कटोच, सुलाह-मनोज कुमार पठानिया, पालमपुर- संजय राणा, बैजनाथ धर्मेंद्र धामी, नूरपुर-सुशांत कपरेट, इंदौरा-अरुण ठाकुर, फतेपुर-राजकुमार नीटू, जवाली-हरदीप सिंह बाबा, उदयपुर काज़ा और केलांग- हरिंदर सेन को लगाया है। मनाली-वीरेंद्र सूद, कुल्लू-चेत राम ठाकुर, बंजार-राजेंद्र वर्मा, आनी निरमंड-कंवर नरेंद्र सिंह, सराज-डा. राकेश धारीवाल को पर्यवेक्षक तैनात किया है।
विज्ञापन

द्रंग राकेश-चौहान, जोगिंद्रनगर-संजय रतन, मंडी सदर-जितेंद्र चौहान, बल्ह-इंदु पटियाल,  करसोग-रूपेश कंवल, सुंदरनगर-बामन देव, नाचन-चंद्र शेखर शर्मा,  धर्मपुर-प्रेम कौशल, सरकाघाट-अरुण मेहता, भोरंज- यशपाल तनाईक, सुजानपुर और टौणीदेवी अंजना धीमान, हमीरपुर संजीव-कुठियाला,  बड़सर-अभिषेक राणा, नादौन अतुल करहोता,  चिंतपूर्णी-राजेंद्र मोहन, गगरेट-चेतन चंबियाल, हरोली-सतीश बिट्टू, ऊना- राजकुमारी सोनी, लोअर बसाल, बंगाणा-कमल पठानिया,  झंडूता-हरि चंद शर्मा, राजेश शर्मा, बिलासपुर-रमेश चौहान, श्रीनैनादेवी और जुखाला अरुण शर्मा, अर्की-अमित नंदा, नालागढ़-अनिंदर सिंह नॉटी दून- वीरेंद्र ठाकुर, सोलन और कंडाघाट चंद्र शेखर वर्मा, कसौली से अमित मेहता पर्यवेक्षक  रहेंगे। पछाद संजय-भंडारी, रेणुका जी-सुरेंद्र आजाद, पांवटा साहिब-इंद्र जीत सिंह, शिलाई और कफोटा-चंद्र मोहन ठाकुर, चौपाल और कुपवी पवन चौहान,  ठियोग और नारकंडा धर्मेंद्र, कसुम्पटी- सोनिया चौहान, शिमला ग्रामीण-सुरेंद्र रेटका, जुबल कोटखाई- जैनब चंदेल, रामपुर आशा कंवर, रोहड़ू-मोहिन्द्र सिंह चौहान, कल्पा चंद्र प्रभा नेगी को ब्लॉक का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें