बताया जा रहा है कि परिणीति किसी अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच पाईं। काजा हैलीपैड से अक्षय कुमार सीधा रंगरिक में होटल पहुंचे। होटल के कमरे को विशेष रूप से सजाया गया है।
कमरे में बुद्ध की प्रतिमा से लेकर बुद्धिस्ट आर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। अक्षय कुमार ने सबसे पहले चाय और स्नैक्स मांगे। हालांकि मौसम खराब रहने के कारण पहले दिन फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई।
वहीं अक्षय कुमार के स्पीति पहुंचने से यहां के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक पर्यटन सीजन के दौरान बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पहुंचने से पर्यटन सीजन को रफ्तार मिलेगी।