फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 11 और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी

Sat, 01 Feb 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 11 नए ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची शनिवार को जारी कर दी है। इससे पहले कुल 36 ब्लॉक अध्यक्षों की पहली सूची पिछले माह जारी कर दी थी। प्रदेश में कुल 72 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की तैनाती की जानी है।

विज्ञापन


दूसरी सूची के अनुसार कांगड़ा के देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरी ओम शर्मा, जयसिंहपुर बीसीसी अध्यक्ष परवीन मल्होत्रा, सुलह बीसीसी अध्यक्ष अरुण कुमार, बैजनाथ बीसीसी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जम्वाल, इंदौरा बीसीसी अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच और फतेहपुर बीसीसी अध्यक्ष जीत कुमार शर्मा बनाए हैं।

मंडी जिले के सराज से बीसीसी अध्यक्ष टेक सिंह,  करसोग बीसीसी अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी और धर्मपुर बीसीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद बनाए हैं। हमीरपुर जिले के बड़सर बीसीसी अध्यक्ष केवल धीमान और बिलासपुर घुमारवीं से बीसीसी अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें