फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन हिमाचल दौरे पर आएंगी कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल

Sat, 17 Nov 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी तैयारी में जुट गई है। इसी के मद्देनजर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सह प्रभारी गुरकीरत सिंह दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। हिमाचल प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 18 नवंबर सांय 7 बजे सुंदरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

19 नवंबर को प्रात: 11 बजे जिला मंडी में संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे। 2 बजे मीडिया से रूबरू होंगे। 20 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन को ऊना में संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दौरान दोनों संसदीय क्षेत्र के अधिवेशनों में संबंधित संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मसलन जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा संबंधित जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों

उपाध्यक्षों, महासचिवों, कोषाध्यक्षों सहित विधायकों, पूर्व विधायकों, अग्रणी संगठनों, विभागों के प्रमुखों, पदाधिकारियों और जिला परिषद और पंचायत समितियों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को अधिवेशन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें