प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे। इस दौरान वीरभद्र और सुक्खू समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी है।
नारेबाजी के बीच गालीगलौज शुरू होते ही दोनों गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। यह सब प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में हुआ। वह कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करती रहीं।
शुक्रवार को नई दिल्ली रवाना होने से पहले रजनी पाटिल ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से इस घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजने के निर्देश दिए हैं। पाटिल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रदेशाध्यक्ष से जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर मांगी गई है। इसे देखने के बाद हाईकमान उपयुक्त कार्रवाई करेगा।