फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ चॉपर पर सवार हो गए रसूखदार

Fri, 18 Jan 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद शेष दुनिया से कटे जनजातीय क्षेत्र पांगी में जिंदगी से जूझ रहे दो मरीजों को छोड़कर चार रसूखदार जबरदस्ती चॉपर पर सवार होकर रवाना हो गए। भुंतर से पांगी पहुंचे चॉपर की वापसी की उड़ान वीरवार सुबह 11 बजे थी। इस दौरान चॉपर में 13 मरीज, 2 नवोदय के विद्यार्थी और एक ग्रामीण सवार हो गए।

विज्ञापन


फ्लाइट में सवार होने वाले दो मरीजों और चार नवोदय के विद्यार्थियों की जगह लोनिवि का एक अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि का परिवार जोर-जबरदस्ती कर सवार हो गया। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की।

पांगी से भुंतर के लिए रेफर किए गए मरीजों में ह्दय रोग से पीड़ित ग्राम पंचायत किलाड़ के गांव थमोह की निवासी प्रेम देई और सांस की बीमारी से पीड़ित ग्राम पंचायत करयास के गांव टटन निवासी सिमो देवी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चॉपर में जगह नहीं मिलने के बाद यहां से करीब बारह बजे दोनों मरीजों को एंबुलेंस के जरिये किलाड़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और दाखिल किया गया। इन मरीजों को अगली चॉपर सेवाओं के लिए सोमवार तक का इंतजार करना होगा। एसडीएम पांगी बी. भारती ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडीसी चंबा हेमराज भैरवा ने कहा कि अगर इस तरह की चूक हुई है तो इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। वहीं, भरमौर और पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि इस मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें