फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल आएंगे कांग्रेस प्रभारी शिंदे, पांच दिन करेंगे प्रदेश का दौरा

Fri, 11 Aug 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे 16 अगस्त को हिमाचल आ रहे हैं। वह 21 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ सह प्रभारी रणजीत रंजन भी होंगे। प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला कांगड़ा से लेकर मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी तक साथ रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संबंधित जिलों के प्रभारियों, सचिव इंचार्जों, जिला, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक ऑब्जर्वरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में तय कार्यक्रम के अनुसार तैयारी शुरू कर दें। शिंदे 16 अगस्त को 12 बजकर 20 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से धर्मशाला जाएंगे। यह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

6 बजे जिला के विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि ठहराव धर्मशाला में होगा। 17 अगस्त को धर्मशाला से नगरोटा बगवां जाएंगे। साढे़ 11 बजे कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद 3 बजे कांगड़ा जाएंगे। जिला नूरपुर, देहरा, पालमपुर और कांगड़ा के विधायकों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पार्षदों, कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात्रि ठहराव बैजनाथ में होगा।
विज्ञापन


18 अगस्त को बैजनाथ से मंडी रवाना होंगे। यहां विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। 19 अगस्त को कुल्लू रवाना होंगे। 11 बजे सभी विधायकों, जिला, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। रात्रि ठहराव कुल्लू में होगा। शिंदे 20 अगस्त को कुल्लू से लहौल-स्पीति रवाना होंगे।

वह उदयपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जा रही राजीव जयंती में भाग लेंगे। इसी दिन 1 बजे चंबा के पांगी के किलाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन वापस कुल्लू पहुंचेंगे। रात्रि ठहराव कुल्लू में होगा। 21 अगस्त को दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें