फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ खोलेगी मोर्चा, शुरू होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Sun, 22 Jan 2023 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रदेश स्तर से लेकर जिला और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से आरंभ करेगी और यह प्रदेश भर में एक माह तक चलेगा। पार्टी केंद्र सरकार की विफलता को लेकर लोगों तक संदेश पहुंचाएगी। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि अभियान जिला मंडी के जोगिंद्रनगर से 26 जनवरी को आरंभ किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान प्रदेश के निचले स्तर तक चलाया जाएगा

विज्ञापन


दूसरी ओर, हिमाचल कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि अभियान प्रदेश स्तर से लेकर जिला और बूथ स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान से लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की अभी तक की विफलता को भी उजागर किया जाएगा।

प्रदेश में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने तिरंगा लहराएगी कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर हिमाचल में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने पार्टी दफ्तरों में तिरंगा लहराया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस कमेटी को लिखित फरमान भी हाईकमान ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर लिखा है कि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 30 जनवरी की सुबह 10 बजे जम्मू कश्मीर कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा लहराएंगे। यह यात्रा गत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ की थी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा 3970 किलोमीटर की रही 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें