फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने उठाई ये मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 16 Jan 2018 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में ईवीएम का मुद्दा छाया रहा। पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने से हिमाचल में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने इस मामले में प्रदेश चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और लोकसभा चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से करवाने की मांग की। भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप और विधायक जेआर कटवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को भी लोकसभा चुनाव में मुद्दा बनाने पर सहमति बनी है। 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सौ दिन का टारगेट दिया है। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश सरकार से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी मांगेगी। सबसे पुरानी लोकतांत्रिक प्रणाली पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सत्ता हथियाने को लोकतंत्र दाव पर लगा रहे कुछ स्वार्थी लोग

सत्ता हथियाने को कुछ स्वार्थी लोग लोकतंत्र को भी दांव पर लगाने से गुरेज नहीं कर रहे। ईवीएम की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। बैठक में सभी मौजूद पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में वे पार्टी की मजबूती को मिलकर काम करेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों की रिपोर्ट भी तलब की गई। 

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, गंगूराम मुसाफिर, हर्ष महाजन, केहर सिंह खाची, महासचिव  हरभजन सिंह भज्जी, रामलाल ठाकुर, रवि ठाकुर, नरेश चौहान, विनोद सुलतानपुरी, संजय अवस्थी, सुनील शर्मा, रजनीश किमटा, धर्मवीर धामी, जिला अध्यक्ष बु़िद्ध सिंह ठाकुर, राहुल ठाकुर, कुलदीप पठानिया, नरेश

ठाकुर, अजय सोलंकी, यशवंत छाजटा, नरदेव कंवर, पवन ठाकुर, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान, आईएन मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, कार्यकारिणी सदस्य रोहित ठाकुर, सतपाल रायजादा और महेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें