लोकसभा चुनाव करीब आते देख हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी को लेकर मंथन करेंगी। इसके बाद बागी नेताओं की कांग्रेस में वापसी को लेकर मंथन किया जाना है। पार्टी में करीब 35 नेताओं के पार्टी में वापसी को लेकर लंबित मसलों पर विचार किया जाएगा।
इन नेताओं को पार्टी में वापस लाया जा सकता है। इन्होंने पार्टी में आने के लिए आवेदन भी किया है। प्रभारी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि आरएसएस पृष्ठभूमि के नेताओं को छोड़कर सभी के लिए कांग्रेस के द्वार खुले हैं।
पाटिल ने कहा कि जिन नेताओं की पार्टी में बहाली के मामलों को पार्टी अनुशासन समिति ने लंबित रखा था, उन पर शीघ्र विचार किया जाना है। इसमें लंबित मामलों पर शीघ्र विचार करके कांग्रेेस में घर वापसी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक नेताओं की घर वापसी की जाएगी। पार्टी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव में विपक्ष को चुनौती देना चाहती है। इसे ध्यान में रखकर नेताओं पार्टी में लाकर मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है।