मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से पहले सराहन पहुंच कर अपनी कुल देवी भीमाकाली के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। नव नियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंगलवार को अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद रामपुर पहुंचीं।
यहां रात को रामपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदम महल परिसर में खूब आतिशबाजी की। पदम महल से प्रतिभा सिंह बुधवार सुबह करीब छह बजे सराहन के लिए निकलीं और साढे़ सात बजे सराहन पहुंच कर सीधे भीमाकाली मंदिर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की। सराहन में पंचायत प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया और बधाई दी। इसके बाद वह सीधे शिमला को रवाना हो गईं।
इस मौके पर रामपुर ब्लॉक के बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, सराहन पंचायत प्रधान अनु मेहता, उपप्रधान सोहन पानटू, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश लारजू, उमेश आर्य, रमेश सोनी, सतपाल खन्ना, पूर्ण शर्मा, सोहन लाल, पदम नोगल, हीरा सोनी सहित महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।