कंपनी के अंदर से हरियाणा राज्य के 48,000 होलोग्राम बरामद हुए, जो शराब की बोतल के ऊपर लगते हैं। यही नहीं पानीपत की एक शराब कंपनी के संतरा ब्रांड के भी 7,000 लेबल बरामद किए गए। ट्रैक एंड ट्रेस के भी 40,000 स्टीकर टीम को मिले। इसके बाद विभाग ने कंपनी को सील कर दिया है। इससे पूर्व इस टीम ने कालाअंब में भी इस प्रकार का एक मामला पकड़ा था। उधर, अतिरिक्त आयुक्त उज्ज्वल राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि परवाणू के सेक्टर 5 में शराब बनाने वाली एक कंपनी को सील कर दिया है। कंपनी में हरियाणा की शराब कंपनियों के लिए शराब का उत्पादन किया जा रहा था। कंपनी में हरियाणा राज्य के 48 हजार होलोग्राम बरामद किए गए। पानीपत की एक शराब कंपनी के संतरा ब्रांड के 7 हजार लेबल के साथ ट्रेक एंड ट्रेस के भी 40,000 स्टीकर मिले हैं। कंपनी में ईएनए का 9,000 बल्क लीटर का स्टॉक भी कम बरामद हुआ। इससे स्पष्ट है कि इसका इस्तेमाल दूसरे राज्यों र्चा की बनाई गई शराब में किया गया है।